ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सिस्टम
Online Appointment System (OAS)
कृपया अपॉइंटमेंट बुक करने से पहले सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट हेतु मरीजों के लिए निर्देश
1
अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए अपना/मरीज का दस अंकों का सही मोबाइल नंबर दर्ज करें तथा “OTP भेजें” बटन पर क्लिक करें।
2
“OTP भेजें” बटन पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल पर प्राप्त One Time Password (OTP) दर्ज करें।
3
OTP सत्यापन सफल होने के बाद अपॉइंटमेंट फॉर्म खुलेगा।
4
यदि आप अपने मोबाइल नंबर से पहली बार अपॉइंटमेंट ले रहे हैं, तो मरीज का नाम, आयु, लिंग, पता एवं अन्य जानकारी सही-सही भरें। अन्यथा आपको आपके मोबाइल नंबर से पंजीकृत रोगियों की सूची दिखेगी, जिसमें से आप सही मरीज का चुनाव करके आगे बढ़ें।
5
चिकित्सीय समस्या के अनुसार चिकित्सक का चुनाव करें तथा उपलब्ध तारीख में से अपनी सुविधा अनुसार अपॉइंटमेंट की तारीख चुनें।
6
चिकित्सक का चुनाव करते ही आपको परामर्श शुल्क दिखेगा, उसी का भुगतान करें।
7
परामर्श शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन से कर सकते हैं।
भुगतान प्रक्रिया
ऑनलाइन भुगतान करने हेतु पेज पर दिए गए QR Code को किसी भी UPI ऐप जैसे
BHIM/G-Pay, PhonePe, Paytm आदि से स्कैन करें तथा दिखाए गए परामर्श शुल्क का भुगतान करें।
भुगतान सफल होने के बाद Screenshot / Transaction ID / Reference Number सुरक्षित रखें।
स्क्रीनशॉट अपलोड करना होगा तथा Reference Number दर्ज करना होगा, जिससे आपके भुगतान का सत्यापन हो सके।
8
अपॉइंटमेंट कन्फर्म होने के बाद प्राप्त अपॉइंटमेंट नंबर (Appt No) / SMS अस्पताल में दिखाना अनिवार्य है।
9
किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता के लिए अस्पताल हेल्पडेस्क से संपर्क करें।